
सिकन्दराराऊ (हसायन) 06 नवंबर। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बौनई में दीपोत्सव के पर्व पर शुक्रवार छह नवंबर को रंगोली दीपोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।रंगोली दीपोत्सव प्रतियोगिता जूनियर व सीनियर दो वर्ग में आयोजित हुई।रंगोली दीपोत्सव प्रतियोगिता के दौरान जूनियर व सीनयिर छात्राएं एक दूसरे को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन कर पराजित कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित दिखाई दिए।छात्राओं के द्वारा रंग बिरंगे रंगो के साथ अन्न स्वरूप चावल व गेंहू के दानों से विद्यालय के परिसर में आकर्कि रंगोली तैयार की।रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली छात्राओ को पुरस्कार व मिष्ठान देकर दीपोत्सव की शुभकामनाएं भी दी।प्रतियोगिता के दौरान डायरेक्टर मुकेश सारस्वत,प्रधानाचार्य राजबहादुर शर्मा,उप प्रधानाचार्या श्रीमती अंकिता सेंगर,सोनिका सारस्वत,कल्पना सेंगर,प्रियांशु सेंगर, कुमारी वर्षा,आकाश कुमार यादव,रिशु शर्मा, शालिनी, पलक मौजूद रहे।










