
सिकन्दराराऊ (हसायन) 06 नवंबर। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के जलेसर मार्ग स्थित गांव कैशोपुर में शुक्रवार छह नवंबर को अश्वनी मेमोरियल स्कूल में छात्र छात्राओ ने दीपो के उत्सव दीपोत्सव दीपावली के ज्योतिर्मय प्रकाश पर्व के अवसर पर रंगोली दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।रंगोली दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान स्कूली जूनियर व सीनियर वर्ग के छात्र छात्राओ ने रंग बिरंगे रंग के साथ साथ अक्षत स्वरूप चावल गेंहू के दानाें से धरती का श्रंगार कर आकर्षक मानचित्र नक्शा के साथ देवी देवताओं के अलावा राष्ट्रीय पक्षी,जहाज,कार सहित तमाम तरह की वस्तुओं के स्वरूप रंग बिरंगे रंग व चावल से तैयार कर अपने कर कमल हाथों और दिमाग में उत्पन्न कलाकारी का प्रतिभा प्रदर्शन किया।छात्र छात्राओं ने रंग बिरंगे रंगो से चित्र तैयार कर अपने हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन किया।छात्र छात्राओं ने अपने हाथ से विभिन्न तरह के माॅडल और देवी दवताओं की आकर्षक प्रतिमा एवं मूर्तिया तैयार किए।रंगोली दीपोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्र छात्राओ स्कूली बच्चों को प्रधानाचार्य के द्वारा नकद पुरुस्कार,मिष्ठान देकर प्रोत्साहित करते हुए बच्चों के मनोबल कों बढ़ाया गया।दीपोत्सव रंगोली प्रतियोगिता में आशुतोष चौहान,लखपति सिंह रावल, सतीश कुमार,सुरेंद्र सिंह कुशवाहा,लाखन सिंह,यशपाल सिंह,सोनू कुमार,राधा चौहान,ज्योति देवी, नेहा गौतम, शिखा सेंगर,नेहा सेंगर,सपना कुमारी,शिखा गौतम,मंजू, राजवीर,हृदेश कुमार उपस्थित रहे।










