
सिकन्दराराऊ (हसायन) 06 नवंबर। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव महौंखास में दीपोत्सव के पर्व पर छात्र छात्राओं के लिए शिक्षक शिक्षकाओं ने मानसिक बौद्धिक विकास को परखने के लिए विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया।प्रतियोगिता दो वर्ग में विभाजित हुई।जूनियर व सीनियर वर्ग के छात्र छात्राओं के मध्य पहली प्रतियोगिता दीपोत्सव शुभकामना संदेश पत्र व दीप सजाकर बनाओं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।दूसरी प्रतियोगिता में जूनियर व सीनियर वर्ग में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की छात्राओं के द्वारा रंगोली दीपोत्सव प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।एक तरफ जूनियर व सीनियर वर्ग के छात्र छात्राओं के द्वारा अपने अपने हाथ से कागज पर शुभकामना संदेश पत्र तैयार कर दीप को साज सज्जा कर प्रधानाचार्य भूपेन्द्र कुमार चंदेल को भेंट किए।हाईस्कूल व इंटरमीडिएट वर्ग की छात्राओं ने रंग बिरंगे रंगो के अलावा रंग बिरंगे अक्षत से रंगोली तैयार की।प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक मंडल में शामिल शिक्षक शिक्षका भी छात्र छात्राओं की प्रतिभा देखकर चकरा गए।प्रतियोगिता के दौरान उपप्रधानाचार्य गौरव कुमार, तेजवीर सिंह चंदेल, मृत्युंजय शर्मा, रिंकू बाबू, अनिल पाठक, नीलू सिंह, शारदा देवी, संध्या सेंगर और संध्या कुमारी सहित कई शिक्षक मौजूद थे।










