Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 05 नवंबर। कस्बे के मोहल्ला काहरान स्थित मकान में भीषण आग लग गई। इस दौरान घर में सो रहे पति-पत्नी की मौत हो गई। दोनों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। बेड पर दोनों की लाश मिली। मकान से आग की ऊंची लपटें और धुआं उठता देख पड़ोसियों को हादसे का पता चला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

घर के अंदर मिले पति-पत्नी के शव इतनी बुरी तरह जल चुके थे कि पहचान करना मुश्किल था। आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। परिवार सिलाई का काम करता था। त्योहार के चलते मकान में काफी माल रखा था। इससे आग तेजी से फैली और कुछ ही मिनटों में पूरे मकान को चपेट में ले लिया। मृतकों की पहचान 70 वर्षीय शहजाद, उनकी 65 वर्षीय पत्नी सलमा बेगम के रूप में हुई है। परिवार के बाकी लोग शादी में शामिल होने बाहर गए थे।। कहारन मोहल्ले के रहने वाले शहजाद का दो मंजिला मकान है। डेढ़ साल पहले सलमा बेगम से दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी हसीना की ढाई साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उनसे उनके चार बेटे सानू, सलमान, सद्दन और सब्बू हैं। सभी की शादी हो चुकी है। छोटा बेटा सब्बू पत्नी-बच्चों के साथ पिता शहजाद के साथ रहता था। बाकी बेटे परिवार के साथ बाहर रहते हैं। सब्बू और सलमान फेरी लगाते हैं, जबकि सानू सिलाई-कढ़ाई का काम करता है। वहीं, सद्दन आर्टिफिशियल पायल का कारोबार करता है। पड़ोसियों ने बताया कि सब्बू बुधवार को फेरी लगाने मथुरा गया था। इसके बाद वह ससुराल आगरा चला गया। वहां किसी की शादी थी। पत्नी-बच्चे पहले से ही आगरा में थे। पुलिस के मुताबिक, दो मंजिला मकान में पति-पत्नी नीचे के हिस्से में सोते थे। ऊपर की मंजिल पर छोटा बेटा परिवार के साथ रहता था। बुधवार को बेटा घर पर नहीं था, इसलिए पति-पत्नी पहली मंजिल पर सो रहे थे। रात में दोनों ने खाना खाया और सोने चले गए। रात 2 बजे मकान में आग लग गई। त्योहार का सीजन होने के कारण घर में सिलाई के लिए नए कपड़ों का काफी स्टॉक रखा था। इस वजह से आग तेजी से फैली। आग की भयावहता को देखते हुए एसडीआरएफ को भी मौके पर बुलाया गया। एसडीआरएफ अधिकारी रजत कुमार ने बताया, ‘उनकी टीम की ड्यूटी वृंदावन में थी। सादाबाद में मकान में आग लगने की सूचना मिलते ही वह जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कराया। जबकि चिकित्सकों की माने तो शव आधे जल चुके थे। दंपति की मौत कारण दम घुटना बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page