Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 05 नवंबर। जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हाथरस गेट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को 45 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को ग्राम अहवरनपुर से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विजयवीर पुत्र कलुआ निवासी ग्राम अहवरनपुर, थाना हाथरस गेट, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के कब्जे से 45 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई है। इस मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को थाना प्रभारी नितिन कसाना के नेतृत्व में थाना हाथरस गेट पुलिस टीम ने अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page