
हाथरस 04 नवंबर। रेवेन्यू बार एसोसिएशन हाथरस के बैनर तले बुधवार को अधिवक्ता कक्ष में परिचय बैठक एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यप्रकाश वर्मा एडवोकेट ने की, जबकि संचालन महासचिव अमित कुमार उपाध्याय ने किया। इस दौरान नवागत उपजिलाधिकारी शुभेंद्र गोपाल का अधिवक्ताओं ने फूलमाला एवं पटका पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत और सम्मान किया। बैठक के दौरान नवागत उपजिलाधिकारी शुभेंद्र गोपाल ने अपना परिचय दिया। इसके बाद उपस्थित अधिवक्ताओं ने भी अपना-अपना परिचय कराया। इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को न्याय दिलाना हम सभी का कर्तव्य है। इसके लिए बार और बेंच के बीच बेहतर सामंजस्य एवं आपसी सहयोग के साथ कार्य करना आवश्यक है, ताकि वादकारियों के हितों का संरक्षण करते हुए उन्हें न्याय मिल सके। वहीं, बैठक में मौजूद अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि न्यायिक कार्यों में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी। बार और बेंच के बीच आपसी सम्मान एवं बेहतर समन्वय बनाए रखते हुए वादकारियों के हित में कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर ज्ञानेंद्र सिंह कुलश्रेष्ठ, सुरेश चंद्र शर्मा, जेपी जायसवाल, प्रमोद गोस्वामी, राकेश चौधरी, शशांक पचौरी, वीरेंद्र पाल सिंह, मिथलेश शर्मा, रेखा जैन, लाखन सिंह लॉर्ड, जवाहर लाल पिप्पल, अवधेश शर्मा, अशोक शर्मा, ब्रजेश गौतम, ब्रजकांत बाबू, नितिन यादव, ललित श्रोती, गौरव बघेल, भरत गौतम, अजय शर्मा, आदर्श सक्सेना, पवन शर्मा एवं अंशू जादौन सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा पेशकार राहुल चौधरी, आशुलिपिक रवि शर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर विपिन वर्मा, अनिल कुमार, बबलू कुमार एवं कांति प्रसाद सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।







