Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

bahsegel giriş bahsegel güncel giriş bahsegel güncel giriş paribahis güncel giriş paribahis güncel giriş

smart

हाथरस 04 नवंबर। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल जिला हाथरस के तत्वावधान में बुधवार को हुतात्मा दिवस के अवसर पर मुरसान गेट स्थित माहौर गेस्ट हाउस के जय मां कैला ब्लड बैंक में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संगठन के करीब 32 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर जरूरतमंदों का जीवन बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं श्रीराम दरबार के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पूज्य अशोक सिंघल जी की स्मृति एवं सम्मान में रक्तदान कर शहीद कारसेवकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद राजेश दिवाकर तथा उद्घाटनकर्ता के रूप में हाथरस नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्वेता चौधरी उपस्थित रहीं। संगठन के पदाधिकारियों ने अतिथियों का पटका पहनाकर, प्रतीक चिह्न एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत और सम्मान किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने भी स्वयं रक्तदान कर लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री उमाकांत जी, जिला संगठन मंत्री देवराज जी, प्रांत समरसता टोली सदस्य मुकेश सूर्यवंशी तथा पूर्व जिला ब्यूरो चीफ दैनिक जागरण कुल शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।

जिला मंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि हुतात्मा दिवस हमें उन वीर कारसेवकों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। रक्तदान करके किसी जरूरतमंद का जीवन बचाना ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को संगठन की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर विभाग संयोजक हर्षित गौड़, जिला सहमंत्री अमरदीप, अनमोल अग्निहोत्री, हेमंत कौशल, महेश वर्मा, दाऊ दयाल वर्मा, राहुल चौधरी, दीपू वार्ष्णेय, राजीव प्रताप, शिवम शर्मा, शिव राणा, छोटू राणा, किशन भारती, गौरव प्रजापति, विजय गुप्ता, सूरज गुप्ता, हर्ष चौहान, प्रिंस, नैतिक, हिमांशु, नवीन वर्मा, गौरव ठाकुर, मोहित चौहान, पृथ्वी एवं महक राणा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ‘रक्तदान करें, जीवन बचाएं’ का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page