Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

bahsegel giriş bahsegel güncel giriş bahsegel güncel giriş paribahis güncel giriş paribahis güncel giriş

सादाबाद (सहपऊ) 04 नवंबर। कस्बा एवं क्षेत्र में सुनीता इंडेन गैस सर्विस के उपभोक्ता इन दिनों गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर परेशान हैं। उपभोक्ताओं ने गैस वितरण व्यवस्था में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए बताया कि बुकिंग कराने के बाद डीएसी (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) नंबर मिलते ही उनके मोबाइल पर सिलेंडर की डिलीवरी होने का संदेश भेज दिया जाता है, जबकि हकीकत में उन्हें सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जाता। उपभोक्ताओं का आरोप है कि ऑनलाइन रिकॉर्ड में गैस सिलेंडर की आपूर्ति दर्ज कर दी जाती है, लेकिन उन्हें गैस एजेंसी या वितरक की ओर से सिलेंडर नहीं मिलता। जब वे इस संबंध में गैस एजेंसी पर पहुंचकर जानकारी मांगते हैं तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाता। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले में शिकायतें सामने आने के बाद गैस एजेंसी संचालक ने संबंधित वितरक को हटा दिया है। साथ ही उसके द्वारा लगाए गए हॉकरों को भी हटाने की कार्रवाई की गई है। हालांकि, उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस आपूर्ति व्यवस्था में अभी तक अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने मामले की जांच कराने, ऑनलाइन डिलीवरी रिकॉर्ड की वास्तविकता सामने लाने और गैस नहीं मिलने वाले उपभोक्ताओं को जल्द सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की है।

सुनीता इंडेन गैस सर्विस की संचालक सुनीता गौतम ने बताया कि जिस वितरक द्वारा इस तरह की अनियमितता की गई थी, उसे हटा दिया गया है। इसके साथ ही उसके द्वारा लगाए गए हॉकरों को भी हटा दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दीपावली से पहले जिन उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडर की बुकिंग कराई है, उन्हें समय से गैस उपलब्ध करा दी जाएगी। इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक सादाबाद गौरव माहेश्वरी ने बताया कि डीएसी नंबर मिलने के बाद सिलेंडर नहीं मिलने की कोई शिकायत अभी उनके संज्ञान में नहीं है। यदि इस तरह की शिकायत प्राप्त होती है तो मामले की जांच कराकर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ताओं ने मांग की है कि गैस वितरण के ऑनलाइन रिकॉर्ड और वास्तविक आपूर्ति का मिलान कराया जाए, ताकि बिना सिलेंडर दिए डिलीवरी दर्ज किए जाने के आरोपों की सच्चाई सामने आ सके और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page