Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

bahsegel giriş

हाथरस 03 नवंबर। कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव टीकरी खुर्द निवासी एक व्यक्ति से प्लॉट दिलाने का झांसा देकर 15 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव टीकरी खुर्द निवासी उमेश पाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 सितंबर को उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने उन्हें प्लॉट खरीदवाने का झांसा दिया। उसकी बातों में आकर पीड़ित ने अपने एक परिचित के साथ प्लॉट खरीदने के संबंध में बातचीत की। इसके बाद 15 लाख रुपये की व्यवस्था कर इलाहाबाद बैंक के खाते में ऑनलाइन आरटीजीएस के माध्यम से धनराशि भेज दी। आरोप है कि रुपये मिलने के कुछ दिन बाद संबंधित व्यक्ति ने फोन उठाना बंद कर दिया। काफी प्रयास करने के बावजूद उससे संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद पीड़ित को अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ। उन्होंने इस संबंध में एनसीआरपी पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि अहमदाबाद जाने के कारण वह समय से थाने नहीं पहुंच सके। अब 3 नवंबर को साइबर क्राइम थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page