Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

bahsegel giriş

सादाबाद 03 नवंबर। हाथरस रोड पर देर रात बढ़ार गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मोपेड सवार युवक घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी ले गए। उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। सादाबाद की भगत सिंह कॉलोनी का रहने वाला युवक दावतों में मेहनत, मजदूरी करता है। देर रात काम खत्म होने के बाद वह मोपेड से हाथरस मार्ग होते हुए घर लौट रहा था। बढ़ार गांव के पास उसकी मोपेड अज्ञात वाहन से टकरा गई और वह सड़क पर गिर गया। टक्कर में युवक के दोनों हाथों और दोनों पैरों में चोटें आईं। उसके चेहरे पर भी चोट के निशान थे। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उसका इलाज किया। डॉक्टर के मुताबिक, उपचार के बाद युवक की हालत में सुधार था और स्थिति चिंताजनक नहीं थी। इसके बाद उसे घर भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page