
हाथरस 03 नवंबर। मंगलवार, आज पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न फरियादियों ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। एसपी ने प्रत्येक शिकायत को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का नियमानुसार एवं विधिक तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में गंभीरता बरतने और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।










