सादाबाद 02 नवंबर। आगरा रोड पर कुरसंडा मोड़ के निकट सोमवार को ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। एक परिचित की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। घायलों में राहुल गोला पुत्र पप्पन गोला, शुभांशु परमार पुत्र भूपेंद्र परमार और विष्णु शर्मा पुत्र कमलेश शर्मा निवासी गुलाब नगर, टेढ़ी बगिया, थाना ट्रांस यमुना, आगरा शामिल हैं। हादसे में राहुल गोला के पैर में गंभीर फ्रैक्चर हो गया। उसकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने तत्काल प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, शुभांशु परमार और विष्णु शर्मा को भी चोटें आई हैं। दोनों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार किया गया। बताया गया है कि राहुल गोला अपने पिता के पैरों में दर्द की दवा लेने के लिए सादाबाद आ रहा था। उसके साथ उसके दोनों परिचित शुभांशु परमार और विष्णु शर्मा भी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। इसी दौरान आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर कुरसंडा मोड़ के निकट सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन घायल सीएचसी आने के बाद पुलिस भी सीएचसी पहुंच गई जहां उन्होंने घायलों से पूछताछ की। घटना के चलते कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.
bahsegel giriş
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
फौजी पति समेत तीन ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न की एफआईआर
November 2, 2026
Related Posts
Recent Posts
3 नवंबर को दो घंटे बाधित रहेगी
November 2, 2026
मथुरा रोड पर हादसा: 50 वर्षीय महिला
November 2, 2026
फौजी पति समेत तीन ससुरालियों पर दहेज
November 2, 2026
रूहेरी-रहना रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर
November 2, 2026
दो दिन से बंद मकान में मिला
November 2, 2026
कमरे में फंदे पर लटका मिला कोल्ड
November 2, 2026
सासनी : सड़क हादसे में तीन बहनों
November 2, 2026
Weather
Hathras
10:57 pm,
Nov 2, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







