Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

bahsegel giriş

सादाबाद 02 नवंबर । कोतवाली परिसर में धार्मिक उल्लास और भक्तिमय माहौल के बीच नवनिर्मित मंदिर की विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा हुई। मंदिर में विभिन्न देवी-देवताओं की भव्य प्रतिमाओं की स्थापना पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच की गई। शुभारंभ पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा और विधायक गुड्डू चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की शुरुआत धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुई। प्रतिमाओं की स्थापना से पूर्व पंडित विश्वप्रकाश ने विधि-विधान से प्रतिमाओं का शुद्धिकरण कराया। इसके बाद मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुंदरकांड के दौरान पूरा कोतवाली परिसर भक्तिमय वातावरण में नजर आया। पुलिसकर्मियों के साथ ही नगर के अनेक गणमान्य लोग और श्रद्धालु धार्मिक आयोजन में शामिल हुए। कोतवाली परिसर में बनाए गए नवनिर्मित मंदिर में शिव परिवार, हनुमान जी, राधा-कृष्ण और राम दरबार की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गईं। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा और विधायक प्रदीप कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से मंदिर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली प्रभारी विजय सिंह द्वारा मंदिर निर्माण और इस धार्मिक आयोजन के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस कार्य को सराहनीय बताया। कार्यक्रम में नगर के विभिन्न प्रमुख लोगों के अलावा अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेता भी शामिल हुए। आयोजन के दौरान आपसी सौहार्द और धार्मिक आस्था का माहौल देखने को मिला। सुंदरकांड पाठ और प्रतिमाओं की स्थापना का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। कोतवाली परिसर में मंदिर निर्माण और प्रतिमाओं की स्थापना को लेकर पुलिसकर्मियों एवं नगर के लोगों में उत्साह दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page