Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 01 नवंबर। कोतवाली क्षेत्र के खंदारी गढ़ी मोहल्ले निवासी 37 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार को मारपीट के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए दिल्ली रेफर किया गया, जहां रविवार सुबह करीब सात बजे उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, खंदारी गढ़ी निवासी बबलू पेंट का काम करता था। परिजनों के मुताबिक, नगला अलगजी का एक व्यक्ति उसे अपने घर पर पेंट करने के लिए लेकर गया था। काम पूरा करने के बाद बबलू अपने घर लौट आया। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। परिवार का आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने बबलू के साथ मारपीट की, जिससे उसके शरीर में गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद परिजन बबलू को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे दिल्ली भेज दिया। दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार सुबह करीब सात बजे बबलू की मौत हो गई। इसके बाद परिजन दोपहर करीब 12 बजे उसका शव लेकर हाथरस पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने कुछ लोगों पर बबलू की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत के कारणों तथा घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बताया गया है कि बबलू के परिवार में एक बच्चा है और उसकी पत्नी गर्भवती है। परिवार के कमाने वाले सदस्य की मौत से पत्नी और बच्चे के सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page