Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 01 नवंबर। आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत विद्युत विभाग की ओर से 132 केवी विद्युत उपकेंद्र ओढ़पुरा की 132 केवी मेन बस पर आवश्यक अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा। इसके चलते 2 और 3 नवंबर को सुबह 7 बजे से 9:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत विभाग से जारी सूचना के अनुसार, दोनों दिन निर्धारित समय में 132 केवी उपकेंद्र ओढ़पुरा से पोषित होने वाले सभी 33 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में बिजली नहीं मिलेगी। विभाग ने इस संबंध में वितरण अधिकारियों को भी सूचित कर दिया है। दीपावली से पहले विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से यह अनुरक्षण कार्य कराया जा रहा है। विद्युत विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां करने और कार्य में सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page