Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 1 नवंबर। क्षेत्र के नगला बरी गांव में,आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीएचसी के निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिकंदराराऊ के विधायक के कर-कमलों द्वारा विधि-विधान से भूमि पूजन संपन्न कराया गया। इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की मंजूरी मिलने से क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने जा रही है।

बताया गया कि पुरदिल नगर क्षेत्र में लंबे समय से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने की मांग उठाई जा रही थी। क्षेत्र की जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन द्वारा पीएचसी निर्माण को मंजूरी दी गई है। निर्माण कार्य को वर्ष 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके बनने से नगला बरी और आसपास के गांवों के लोगों को अपने क्षेत्र में ही प्राथमिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। लोगों को छोटी-मोटी बीमारियों के उपचार के लिए दूर-दराज के अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी हाथरस, नगर अध्यक्ष सिकंदराराऊ, उप जिलाधिकारी सिकंदराराऊ, हसायन सीएचसी के चिकित्सक डॉ. वरुण चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, आशा कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page