Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 31 अक्टूबर। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव रूहेरी में शुक्रवार को खेत की जुताई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। चलते ट्रैक्टर पर लगे रोटावेटर पर चढ़ने का प्रयास करते समय पैर फिसलने से 45 वर्षीय युवक उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

जानकारी के अनुसार गांव रूहेरी निवासी ब्रजभूषण (45) पुत्र रणवीर सिंह श्रोती कृषि मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। शुक्रवार को वह गांव के ही एक ट्रैक्टर चालक के साथ एक ग्रामीण के खेत की जुताई कराने गया था। बताया जाता है कि वह चलते ट्रैक्टर पर लगे रोटावेटर पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह रोटावेटर की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि ब्रजभूषण की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक के होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

ब्रजभूषण अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गया है। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी नितिन कसाना ने बताया कि रोटावेटर की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page