Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 31 अक्टूबर। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कुम्हरई में अपने मायके में रह रही पांच माह की गर्भवती महिला की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गांव के एक झोलाछाप चिकित्सक द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार सुनीता पत्नी लखन निवासी गांव नौगवां, थाना इगलास का मायका हाथरस के चंदपा क्षेत्र के गांव कुम्हरई में है। करीब दस महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। सुनीता पांच महीने की गर्भवती थी और इन दिनों अपने मायके में रह रही थी। शुक्रवार सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे घबराहट होने लगी। इस पर परिजन उसे उपचार के लिए गांव के ही एक झोलाछाप के पास ले गए।

सुनीता के पिता ने आरोप लगाया कि झोलाछाप ने उनकी बेटी को इंजेक्शन लगाया, जिसके कुछ देर बाद ही उसकी हालत और बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फिलहाल महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की जानी आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page