
हाथरस 31 अक्टूबर। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के हतीसा के निकट पिछले दिनों ट्रेन की चपेट में आने से मृत युवक के शव की शिनाख्त शुक्रवार को हो गई। मृतक की पहचान सदर कोतवाली क्षेत्र के मालेन गली, लखपति मोहल्ला निवासी दीपक शर्मा (पुत्र सुरेश चंद्र शर्मा) के रूप में हुई है। दीपक गाड़ी चलाने का काम करता था और करीब तीन दिन पहले अपने घर से लापता हो गया था।
परिजनों के अनुसार, दीपक की बहन ने बताया कि वह किसी घरेलू कारण से परेशान चल रहा था। शुक्रवार को शव की शिनाख्त होने के बाद परिवार में शोक का माहौल है। बताया गया है कि मृतक अविवाहित था। ट्रेन की चपेट में आने की घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।





