Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 31 अक्टूबर। JCI रेनबो हाथरस द्वारा करवाचौथ के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भव्य एवं मनोरंजक थीम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब की सभी सदस्याएं सोलह श्रृंगार कर आकर्षक पारंपरिक परिधानों में पहुंचीं। महिलाओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। आयोजन के दौरान भारतीय संस्कृति, परंपरा और महिला उत्साह की खूबसूरत झलक देखने को मिली। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण करवाचौथ क्वीन प्रतियोगिता रही, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने अपने पारंपरिक श्रृंगार और खूबसूरत परिधानों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में श्रीमती प्रिया अग्रवाल को करवाचौथ क्वीन चुना गया। उन्होंने करवाचौथ की थीम के अनुरूप पारंपरिक वेशभूषा एवं आकर्षक श्रृंगार से सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम को और भी यादगार बनाने के लिए हाउजी, विभिन्न मनोरंजक गेम्स, डांस और सरप्राइज गिफ्ट्स जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों में सदस्याओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जमकर आनंद उठाया। पूरे आयोजन में हंसी-खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष मोनिका अग्रवाल, सचिव हिमानी बंसल एवं कोषाध्यक्ष शिल्पी बंसल ने सभी सदस्याओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी के सहयोग और सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page