Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 30 अक्टूबर। जनपद में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हाथरस पुलिस ने व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध किए। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में पुलिसकर्मियों ने पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। परीक्षा देने के लिए दूसरे जनपदों से आए अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर विशेष रूप से ‘May I Help You’ सहायता केंद्र भी स्थापित किए गए।

इन सहायता केंद्रों के माध्यम से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों की जानकारी, सही मार्ग और आवागमन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिसकर्मियों ने सहयोगात्मक व्यवहार के साथ परीक्षार्थियों की मदद की और उन्हें अपने निर्धारित परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में सहायता प्रदान की।

परीक्षा के दौरान प्रमुख मार्गों, परीक्षा केंद्रों, रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड के आसपास सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। पुलिस बल लगातार मुस्तैद रहा, जिससे अभ्यर्थियों के आवागमन को सुगम बनाने के साथ-साथ आम नागरिकों को भी यातायात संबंधी असुविधा से बचाने के प्रयास किए गए।

PET-2026 में शामिल होने के लिए हाथरस पहुंचे अभ्यर्थियों ने पुलिस द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। परीक्षार्थियों ने बताया कि जनपद में यातायात व्यवस्था बेहतर रही और पुलिसकर्मियों ने हर स्तर पर सहयोग किया। रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर स्थापित ‘May I Help You’ सहायता केंद्रों से मिले मार्गदर्शन के कारण उन्हें अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में काफी सहूलियत हुई।

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में पुलिस द्वारा परीक्षा के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं अभ्यर्थियों की सुविधा को प्राथमिकता दी गई। पुलिस की मुस्तैदी और समन्वित व्यवस्थाओं के चलते PET-2026 परीक्षा जनपद में सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page