Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 30 अक्टूबर। चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव कुम्हरई में कथित झोलाछाप चिकित्सक द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के बाद पांच माह की गर्भवती महिला की मौत का मामला सामने आया है। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन लगाने और लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि बॉडी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, गांव कुम्हरई निवासी चौकीदार राजन की 25 वर्षीय बेटी सुनीता की करीब सात माह पहले अलीगढ़ जनपद के इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव नौगवां निवासी लखन के साथ शादी हुई थी। सुनीता इन दिनों अपने मायके आई हुई थी और पांच माह की गर्भवती थी। बताया गया कि शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे अचानक सुनीता की तबीयत खराब हो गई। इस पर उसके पिता राजन उसे गांव में ही एक कथित झोलाछाप चिकित्सक के पास दवा दिलाने ले गए। आरोप है कि वहां चिकित्सक ने सुनीता को इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद उसे घबराहट होने लगी और उसकी हालत लगातार बिगड़ने लगी। महिला की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगाए जाने के कारण सुनीता की जान गई। घटना के बाद संबंधित चिकित्सक अपना क्लीनिक बंद कर वहां से चला गया। सूचना मिलने पर चंदपा पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। सुनीता की असमय मौत से मायके और ससुराल पक्ष में मातम पसरा हुआ है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page