Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 30 अक्टूबर। जनपद के गरीब, वंचित, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को एक ही स्थान पर न्यायिक सहायता और विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 1 नवंबर 2026 को मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। श्री दाऊजी महाराज मेला पंडाल स्थित पद्मश्री काका हाथरसी स्मृति मंच पर आयोजित होने वाले इस शिविर की तैयारियों का शुक्रवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनु चौधरी एवं जिला विकास अधिकारी पीएन यादव ने निरीक्षण कर जायजा लिया।

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन एवं जनपद न्यायाधीश विनय कुमार तृतीय के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस शिविर में आमजन को विभिन्न प्रकार की विधिक सहायता एवं सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पंडाल में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाने के लिए निर्धारित स्थान, आमजन के आवागमन, बैठने की व्यवस्था एवं वाहन पार्किंग का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी तैयारियां निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान श्री दाऊजी महाराज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कृष्णकांत को यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने और सुरक्षा के समुचित इंतजाम करने के निर्देश भी दिए गए।

शिविर में राजस्व, पुलिस, श्रम, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, बैंक, बीमा, विद्युत एवं नगर निकाय सहित कुल 25 विभागों द्वारा 36 स्टॉल लगाए जाएंगे। इनके माध्यम से पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही लाभान्वित किया जाएगा।

शिविर में निःशुल्क विधिक परामर्श, लोक अदालत के माध्यम से मामलों का निस्तारण, मध्यस्थता एवं परामर्श सेवाओं की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसके अतिरिक्त दिव्यांगता प्रमाण पत्र, क्षतिपूर्ति योजना, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, चिकित्सा सहायता, आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मनरेगा जॉब कार्ड एवं भुगतान संबंधी समस्याओं, जन्म-मृत्यु पंजीकरण तथा आधार कार्ड से संबंधित सुविधाओं के लिए भी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनु चौधरी ने आमजन से अपील की है कि वे 1 नवंबर को अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ श्री दाऊजी महाराज मेला पंडाल पहुंचकर शिविर में पंजीकरण कराएं और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाएं। इस शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को न्यायिक सहायता एवं सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का समेकित लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराकर उन्हें सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page