Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस (मुरसान) 30 अक्टूबर। सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना का परिचय देते हुए आरबीएस पब्लिक स्कूल, मुरसान के छात्र-छात्राओं ने सराहनीय पहल की है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने बच्चों की शिक्षा, देखभाल और पुनर्वास के लिए समर्पित संस्था ‘सर्च फाउंडेशन’ के सहयोगार्थ कुल 67,188 रुपये की धनराशि एकत्रित कर दान की। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक इस सामाजिक कार्य में भागीदारी निभाते हुए जरूरतमंद बच्चों के उज्ज्वल भविष्य में अपना योगदान दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री रजनेश कुमार, प्रधानाचार्य श्री राजेश यादव एवं मीनाक्षी वर्मा ने सर्च फाउंडेशन के प्रतिनिधि श्री के.एम. सिंह को विद्यालय के आधिकारिक लेटरहेड पर प्रशंसा एवं सहयोग पत्र सौंपा।

दान अभियान में विशेष योगदान देने वाले विद्यार्थियों में माही (कक्षा X-C) ने सर्वाधिक 11,180 रुपये का योगदान दिया। इसके अलावा प्रतीक (कक्षा VII-B) ने 1,551 रुपये, डिम्पी (कक्षा V-B) ने 1,750 रुपये, हर्षिता (कक्षा V-B) ने 3,000 रुपये, नैंसी (कक्षा X-A) ने 1,250 रुपये, प्रियांशी (कक्षा IX-C) ने 1,420 रुपये, काव्या (कक्षा V-A) ने 1,742 रुपये, प्रियांग (कक्षा IV-B) ने 1,500 रुपये, शोभित (कक्षा IV-B) ने 1,500 रुपये तथा केतन (कक्षा V-B) ने 1,000 रुपये का सहयोग प्रदान किया।

विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य बच्चों में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना विकसित करते हैं। विद्यार्थियों की यह पहल न केवल जरूरतमंद बच्चों की सहायता में योगदान देगी, बल्कि अन्य लोगों को भी सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page