Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 28 अक्टूबर। आगरा स्नातक एमएलसी चुनाव में जीत हासिल करने के बाद डॉ. मानवेंद्र प्रताप गुरु का सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने बिसाना स्थित अपने आवासीय कैंप कार्यालय पर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान विधायक ने उन्हें चुनाव में जीत की बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं। विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने डॉ. मानवेंद्र प्रताप गुरु को सम्मानित कर उनकी जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने भी उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। स्वागत कार्यक्रम में योगेश परमार, डॉ. तरुण प्रताप, ओजवीर सिंह राणा, सतेन्द्र सिंह, नीरेश सिंह, प्रवेश परमार, सुरेश चौहान, भीकम सिंह चौहान, राजू, मयंक, रजत तौमर और कमरुद्दीन शाह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page