Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सादाबाद 27 अक्टूबर। कस्बे में चोरों के हौसले बुलंद हैं। सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने मुरसान मार्ग पर चंद्रा पब्लिक स्कूल के सामने लगे 250 केवीए क्षमता के विद्युत ट्रांसफार्मर को निशाना बना लिया। चोर ट्रांसफार्मर को खोलकर उसके अंदर लगी कीमती कॉपर की कॉयल और तेल चोरी कर ले गए। वारदात से विद्युत विभाग को नुकसान पहुंचा है, वहीं इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। घटना की जानकारी रात में ही पुलिस को मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया। युवक को नशे की हालत में बताया जा रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, मुरसान मार्ग पर चंद्रा पब्लिक स्कूल के सामने विद्युत विभाग का 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। सोमवार रात चोरों ने ट्रांसफार्मर के उपकरण खोलकर उसमें लगी कॉपर की कॉयल और तेल निकाल लिया। चोर ट्रांसफार्मर को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर गए। इससे आसपास के इलाके की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। मंगलवार सुबह बिजली नहीं आने पर स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से शिकायत की। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने देखा कि ट्रांसफार्मर खुला पड़ा था और उसमें लगी कॉपर की कॉयल व तेल गायब था। कर्मचारियों ने तत्काल विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी। यहां बता दें कि 15 अक्टूबर की रात्रि को कृष्णा इंटर कॉलेज मार्ग पर ढाई सौ केवीए के ट्रांसफार्मर को खुर्द करके कर उसमें से कॉपर चोरी हुई थी। घटना की जानकारी मिलने पर अवर अभियंता अजय कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर का निरीक्षण कर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। साथ ही अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोतवाली में शिकायत की। कस्बा इंचार्ज अंकित चौधरी ने बताया घटना की सूचना तड़के मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर एक संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया। युवक के नशे में होने की बात सामने आई है। पुलिस उससे पूछताछ कर चोरी की वारदात में उसकी संलिप्तता का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page