सादाबाद 26 अक्टूबर। कस्बे के विनोबा नगर इलाके से शनिवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुईं दो किशोरियों को पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया। दोनों किशोरियां आपस में अच्छी सहेलियां हैं। अचानक लापता होने से स्वजन परेशान हो गए थे। काफी तलाश के बाद भी सुराग नहीं लगने पर एक किशोरी की मां ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों की से तलाश शुरू कर दी थी।
कस्बे के मोहल्ला विनोबा नगर निवासी महिला ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि 24 अक्टूबर को दोपहर करीब एक बजे पड़ौसी की 15 वर्षीय पुत्री उनके घर आई थी। उस समय उनकी 14 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। दोनों किशोरियां आपस में अच्छी सहेलियां हैं। इसी दौरान दोनों घर से कहीं चली गईं। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर स्वजन को चिंता हुई। इसके बाद आसपास के क्षेत्रों, परिचितों और रिश्तेदारियों में दोनों की काफी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। परेशान स्वजन ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से दोनों किशोरियों को तलाशने की गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी। पुलिस की सक्रियता के चलते 24 घंटे के अंदर ही दोनों किशोरियों को सकुशल बरामद कर लिया गया। दोनों के मिलने की जानकारी से परेशान स्वजन ने राहत की सांस ली। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने की तत्काल बाद पुलिस द्वारा किशोरियों की तलाश करना प्रारंभकर दिया और अंततः पुलिस की तलाश रंग लाई दोनों किशोरियों को बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।






