Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सहपऊ 26 अक्टूबर । क्षेत्र के गांव रसगवां में रविवार रात पशुचोर एक ग्रामीण की भैंस और भैंसा मैक्स गाड़ी में लादकर ले गए। चोरों ने उसकी तीन साल की पड़िया को भी ले जाने का प्रयास किया, लेकिन पड़िया के छूटकर भागने और रेंकने से ग्रामीण की आंख खुल गई। उसके शोर मचाने पर ग्रामीण जाग गए और पशुचोरों का पीछा किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आ सके। गांव रसगवां निवासी शिवलाल उर्फ आशाराम ने बताया कि रविवार रात पशुचोर उसके पशुओं को खूंटे से खोलकर ले गए। इसके बाद चोरों ने उसकी तीन साल की पड़िया को भी ले जाने की कोशिश की, लेकिन पड़िया उनके चंगुल से छूटकर भाग गई और रेंकने लगी। उसकी आवाज सुनकर आशाराम की आंख खुल गई। बाहर का हाल देखकर उसने शोर मचाते हुए ग्रामीणों को जगाया। ग्रामीणों के जागने पर पशुचोर मैक्स गाड़ी में भैंस और भैंसा लादकर ले जाते दिखाई दिए।

ग्रामीणों ने मैक्स गाड़ी का पीछा किया और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जिस दिशा में गाड़ी गई थी, उस ओर काफी दूर तक तलाश की, लेकिन चोरों और उनके वाहन का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि पशुचोरों का पता लगाने के लिए आसपास के गांवों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page