Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सहपऊ 24 अक्टूबर। क्षेत्र के गांव मढ़ा पिथू में शनिवार शाम करीब 5:30 बजे किसान की बाउंड्री वॉल के अंदर रखी करब में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले वहां बंधे पशुओं को खोलकर सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी भी पहुंच गई। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक किसान की करीब 10 बीघा की करब पूरी तरह जल चुकी थी। जानकारी के अनुसार, गांव मढ़ा पिथू निवासी किसान दिनेश चौधरी की करब बाउंड्री वॉल के अंदर रखी हुई थी। शनिवार शाम वह अपने खेतों में पलेवट कर रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों ने करब से आग की लपटें और धुआं उठते देखा। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और वहां बंधे पशुओं को खोलकर बाहर निकाला, जिससे पशु सुरक्षित बच गए।

पीड़ित किसान दिनेश चौधरी ने बताया कि वह खेत पर काम कर रहा था, तभी ग्रामीणों ने फोन कर करब में आग लगने की सूचना दी। आग लगने का कारण उन्हें भी पता नहीं है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से संपर्क कर बिजली आपूर्ति बहाल कराई और सबमर्सिबल चलाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसी बीच दमकल विभाग को भी सूचना दी गई। दमकल की गाड़ी और ग्रामीणों ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। किसान के अनुसार, आग में करीब 10 बीघा की करब जलकर राख हो गई। उन्होंने नुकसान करीब दो लाख रुपये से अधिक बताया है। करब जलने से अब उन्हें सर्दियों में पशुओं के लिए चारा खरीदना पड़ेगा, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। घटना के बाद किसान ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की उम्मीद जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page