Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 24 अक्टूबर। जिलाधिकारी के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद हाथरस में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 16 सदस्यीय टीम द्वारा सात दिवसीय आपदा बचाव प्रशिक्षण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण हाथरस और एनडीआरएफ की टीम गाजियाबाद के संयुक्त तत्वावधान में तथा जिला विद्यालय निरीक्षक के सहयोग से सुरजोबाई कन्या इंटर कॉलेज, किला गेट हाथरस में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय के 300 से अधिक छात्र-छात्राओं और 15 से अधिक अध्यापक-अध्यापिकाओं ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या शानू यादव ने किया। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक, समग्र शिक्षा अतुल वर्मा ने किया। प्रधानाचार्या ने बताया कि जनपद में एनडीआरएफ की टीम द्वारा कुल सात प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों को आपदा के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान एनडीआरएफ की टीम ने प्राकृतिक, रासायनिक, जैविक, नाभिकीय और मानव निर्मित आपदाओं से बचाव के तरीकों की जानकारी दी। बिजली संबंधी दुर्घटनाओं, बाढ़ और अन्य आकस्मिक आपदाओं के समय क्या करना चाहिए और किन सावधानियों का पालन करना चाहिए, इसके बारे में विस्तार से बताया गया। टीम ने समझाया कि आपदा के समय सही जानकारी, सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से जनहानि, पशुहानि तथा अन्य नुकसान को कम किया जा सकता है।

कार्यक्रम में आपात स्थिति में कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) देने की प्रक्रिया को डमी मॉडल के माध्यम से समझाया गया। इसके साथ ही एनडीआरएफ के सदस्यों ने रेस्क्यू करने के तरीकों और बचाव अभियान के दौरान ध्यान रखी जाने वाली आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। कई छात्र-छात्राओं ने स्वयं डमी मॉडल पर अभ्यास कर प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक भाग लिया और आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों की मदद करने के व्यावहारिक तरीके सीखे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आपदाओं के समय जनपद में होने वाली जनहानि, पशुहानि और अन्य प्रकार की क्षति को कम करना तथा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक और प्रशिक्षित बनाना है। इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, हाथरस के जिला आपदा विशेषज्ञ, अकाउंटेंट एवं कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page