Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 24 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने विशेष कैंप दिवस पर मुरसान विकासखंड के संविलियन विद्यालय लहरा, प्राथमिक विद्यालय बरसै तथा सासनी स्थित के.एल. जैन इंटर कॉलेज में बनाए गए पुनरीक्षण केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम शामिल करने, त्रुटियों में सुधार करने तथा पुनरीक्षण कार्य को निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी की भागीदारी लोकतंत्र को सशक्त बनाएगी और कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहना चाहिए। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष कैंप दिवस पर सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) निर्धारित काउंटरों पर उपस्थित रहकर मतदाताओं से संबंधित दावे एवं आपत्तियां प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों और बीएलओ को घर-घर सर्वेक्षण कर ऐसे पात्र नागरिकों को चिह्नित करने के निर्देश दिए, जिनका नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, अपात्र प्रविष्टियों को नियमानुसार हटाने और मतदाता विवरण में संशोधन की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी की जाए। विवरणों में सुधार के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म-8 का उपयोग किया जाए तथा प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुनरीक्षण कार्य में लगे कर्मचारियों से फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की जानकारी भी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदाता सूची से किसी व्यक्ति का नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 प्राप्त होने पर संबंधित प्रकरण का नियमानुसार मौके पर सत्यापन किया जाए। सत्यापन के बाद संबंधित उप जिलाधिकारी को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराते हुए नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण में पूरी शुद्धता, पारदर्शिता और निष्पक्षता बरती जानी चाहिए। विशेष शिविरों के माध्यम से 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं सहित अन्य पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का अवसर दिया जा रहा है। साथ ही मतदाता सूची में नाम, आयु और अन्य विवरणों में आवश्यक संशोधन भी किए जा रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नागरिकों से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण जांच लें तथा किसी प्रकार की त्रुटि होने पर संबंधित बीएलओ से संपर्क कर निर्धारित प्रपत्र में आवेदन करें। निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन नवंबर माह में किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान संबंधित उप जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page