Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 23 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने टीजीटी भर्ती 2026 के तहत 17,735 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, अभ्यर्थी 24 अक्टूबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 23 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है, जबकि परीक्षा 23 और 24 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है। टीजीटी भर्ती को लेकर प्रतियोगी छात्र लंबे समय से पुरानी नियमावली के तहत परीक्षा कराने की मांग कर रहे थे। इस मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने 19 दिनों तक आमरण अनशन भी किया था। दो दिन पहले शासन की ओर से टीईटी से संबंधित पात्रता पूरी करने के लिए 30 जून 2027 तक का समय दिए जाने की राहत की खबर सामने आई थी। हालांकि, टीजीटी भर्ती परीक्षा नई नियमावली के तहत कराए जाने की तैयारी है। विज्ञापन जारी होने के बाद अब अभ्यर्थियों की नजर आवेदन प्रक्रिया, पात्रता संबंधी शर्तों और परीक्षा के अंतिम कार्यक्रम पर है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी विज्ञापन का अध्ययन कर लें और भर्ती से जुड़े नवीनतम दिशा-निर्देशों की जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page