Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 सितम्बर। जिले में सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाइजर के पदों पर रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न विकास खंडों में पंजीयन शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला विकास अधिकारी, हाथरस ने बताया कि जीडीएक्स सिक्योरिटी, नोएडा द्वारा सुरक्षाकर्मियों के पदों पर भर्ती के लिए ये शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर में इच्छुक अभ्यर्थियों का पंजीयन किया जाएगा और प्रशिक्षण के बाद रोजगार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जाएगी। जिला विकास अधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने विकास खंड मुख्यालय पर निर्धारित तिथियों में पंजीयन शिविर आयोजित कराएं। साथ ही ग्राम पंचायतों में प्रशिक्षण एवं नियोजन कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक युवाओं को शिविर में भाग लेने के लिए प्रेरित करने को कहा गया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सादाबाद विकास खंड परिसर में 28 सितंबर, सहपऊ में 29 सितंबर, हसायन में 30 सितंबर, सासनी में 1 अक्टूबर, सिकंदराराऊ में 3 अक्टूबर, मुरसान में 5 अक्टूबर और हाथरस विकास खंड परिसर में 6 अक्टूबर 2026 को पंजीयन शिविर आयोजित होगा। सभी शिविर प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेंगे। सुरक्षा गार्ड पद के लिए अभ्यर्थी का हाईस्कूल (10वीं) उत्तीर्ण होना, आयु 19 से 45 वर्ष, न्यूनतम कद 168 सेंटीमीटर और वजन 55 किलोग्राम होना आवश्यक है। वहीं सुपरवाइजर पद के लिए इंटरमीडिएट (12वीं) उत्तीर्ण होने के साथ कंप्यूटर का ज्ञान और आयु 21 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। जिला विकास अधिकारी ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपनी निर्धारित तिथि पर संबंधित विकास खंड परिसर में पहुंचकर पंजीयन शिविर में प्रतिभाग करें। भर्ती एवं पंजीयन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9667989093 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page