सादाबाद 22 अक्टूबर । क्षेत्र के गांव मंस्या के मूल निवासी एवं वर्तमान में राजस्थान के डीग जिले के बडेसरा गांव में रह रहे 13 वर्षीय जुड़वां भाइयों विनय और विष्णु की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। राजस्थान पुलिस ने दोनों बच्चों की हत्या के आरोप में उनकी मां प्रीति और उसके कथित प्रेमी राजेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, प्रेम-प्रसंग उजागर होने के डर से दोनों मासूमों की हत्या की गई थी। दोनों भाइयों के शव घर से करीब 250 मीटर दूर देशराज के वाड़े में कड़बी के पूंजों में छिपे मिले थे। घटना के बाद परिवार और पैतृक गांव मंस्या में शोक का माहौल है। बच्चों के नाना घनश्याम ने 20 अक्टूबर को थाना जनूथर में अपनी बेटी प्रीति और राजेश के खिलाफ हत्या एवं आपराधिक साजिश की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस जांच में दोनों बच्चों के सिर पर चोटों के निशान मिले। एक बच्चे की गर्दन पर धारदार हथियार के दो और दूसरे की गर्दन पर एक वार का निशान बताया गया। गर्दन पर दबाव के निशान भी सामने आए। घर से खून लगे कपड़े और संदिग्ध कुल्हाड़ी मिलने की जानकारी भी सामने आई। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में प्रीति और राजेश के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई। पुलिस का आरोप है कि इसी संबंध के उजागर होने के डर से बच्चों की हत्या की गई। गिरफ्तार आरोपियों में प्रीति पत्नी स्वर्गीय निरंजन और राजेश पुत्र हीरालाल शामिल हैं। दोनों बडेसरा के निवासी हैं। पुलिस मामले में जुटाए गए साक्ष्यों की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मंगलायतन विश्वविद्यालय की ‘नवांकुर’ फ्रेशर्स पार्टी में
October 22, 2026
23 अक्टूबर को शराब दुकानें व स्कूल-कॉलेज
October 22, 2026
हसायन : विधान परिषद सदस्य शिक्षक व
October 22, 2026
सिकन्दराराऊ : पुराने अस्पताल के पीछे दुकान
October 22, 2026
सिकन्दराराऊ : पीडब्ल्यूडी पर सड़क निर्माण में
October 22, 2026
मुरसान : महिला का नहाते समय वीडियो
October 22, 2026
मुरसान : संकुल केंद्र लहरा में न्याय
October 22, 2026
Weather
Hathras
9:43 pm,
Oct 22, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










