Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 22 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियां 22 अक्टूबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम, विकास भवन के निकट स्थित रवानगी स्थल से अपने-अपने निर्धारित मतदेय स्थलों के लिए रवाना हो चुकी हैं। निर्वाचन के दौरान आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने और संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए हाथरस कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसके प्रभारी अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रकाश चन्द्र को नियुक्त किया गया है। जिला प्रशासन की ओर से निर्वाचन से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं।

प्रशासन द्वारा जारी नंबरों के अनुसार, मतदाता एवं अन्य संबंधित व्यक्ति 07017769220, 05722-227041 और 05722-227042 पर संपर्क कर सकते हैं। इन नंबरों के माध्यम से आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। जिला प्रशासन ने निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। मतदाताओं से निर्धारित समय के भीतर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page