Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 22 अक्टूबर। जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हाथरस गेट पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से 534 ग्राम नशीला पदार्थ डायजापाम बरामद हुआ है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना हाथरस गेट पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दयानतपुर नहर के पास कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 534 ग्राम डायजापाम बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशीक अली पुत्र जफरुद्दीन, निवासी टुकसान, थाना हाथरस गेट, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना हाथरस गेट में मुकदमा संख्या 426/2026, धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थाना हाथरस गेट के प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना और उनकी टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page