Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 22 अक्टूबर। स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस में जूनियर बालक वर्ग के एथलेटिक्स खिलाड़ियों के जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव की देखरेख में संपन्न हुई, जिसमें अंसार हुसैन एवं सूजी यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला स्तरीय चयन ट्रायल के आधार पर अनमोल, अमन कुमार, शिवम रावत और प्रशांत कुमार का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल के लिए चयन किया गया है। ये चारों खिलाड़ी 23 अक्टूबर 2026 को अलीगढ़ स्थित अहिल्याबाई होलकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। जिला स्तरीय ट्रायल के बाद चयनित खिलाड़ियों को अब मंडल स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। खेल विभाग को उम्मीद है कि खिलाड़ी आगामी चयन प्रक्रिया में भी बेहतर प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page