Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 21 अक्टूबर । महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव से पहले हाथरस में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने सितंबर माह का बकाया वेतन जारी करने की मांग उठाई है। इस संबंध में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह को ज्ञापन सौंपकर जल्द भुगतान कराने की मांग की है।संघ ने ज्ञापन में बताया कि नगर पालिका में कार्यरत आउटसोर्सिंग और एमआरएफ से जुड़े कर्मचारियों को सितंबर माह का वेतन अब तक नहीं मिला है। वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संगठन का कहना है कि महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े, इसके लिए बकाया वेतन का समय से भुगतान किया जाना आवश्यक है।

अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने नगर पालिका प्रशासन से अगले 72 घंटे के भीतर कर्मचारियों का बकाया वेतन जारी करने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा में भुगतान नहीं किया गया तो सफाई कर्मचारी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। संघ ने आंदोलन की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होने की बात कही है। ज्ञापन सौंपने वालों में संघ के नगर अध्यक्ष डेनियल प्रिन्स, महामंत्री राहुल बोहरे, अमित कुमार, बाबू चौहान, सुशील बोहरे, विष्णु कुमार, सचिन कुमार और गौरव कुमार शामिल रहे। अब देखना होगा कि नगर पालिका प्रशासन कर्मचारियों की मांग पर कितनी जल्दी कार्रवाई करता है और वाल्मीकि प्रकटोत्सव से पहले बकाया वेतन का भुगतान सुनिश्चित हो पाता है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page