Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 21 अक्टूबर । जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को जनसमस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनशिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी प्रत्येक कार्यदिवस में अपने कार्यालय में स्वयं जनसुनवाई करें और शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों पर केवल औपचारिक आदेश जारी करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि फरियादी को वास्तविक राहत मिले और वह निस्तारण से संतुष्ट हो। डीएम ने लंबे समय से लंबित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि आवश्यकता पड़ने पर संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क कर प्रभावी कार्रवाई कराई जाए। विशेष रूप से भूमि संबंधी विवादों के मामलों में उपजिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर कार्रवाई सुनिश्चित करें, जिससे विवादों का स्थायी समाधान हो सके।

जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों से प्राप्त शिकायतों को भी प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने सरकारी सीयूजी नंबर पर स्वयं फोन उठाएं और जनप्रतिनिधियों के संपर्क में रहकर जनसमस्याओं के समाधान के लिए तत्परता से कार्रवाई करें। इससे विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा और शिकायतों का त्वरित निस्तारण संभव हो सकेगा। डीएम सत्य प्रकाश पटेल ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। प्रत्येक प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि शिकायतकर्ता को न्यायोचित राहत मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page