Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

मुरसान 20 अक्टूबर।  क्षेत्र के गांव जैतपुर में घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से परिवार के लोगों के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रामखिलाड़ी निवासी गांव जैतपुर का कहना है कि आठ अक्तूबर की शाम करीब 7:30 बजे वह अपने घर के अंदर खाना खा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले विक्रम, मनोज, जितेंद्र और विशाल व टिंकू निवासी गोपालपुर भूतपुरा, थाना सासनी, गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी आरोपी लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर घर में घुस आए और उनके परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। मारपीट में उन्हें, भूरी सिंह, दुर्ग सिंह सहित अन्य लोगों को गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि हमलावर उन्हें मरा समझकर घर के अंदर छोड़ गए और भविष्य में जान से मारने की धमकी देकर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page