Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

मुरसान 20 अक्टूबर। क्षेत्र के गांव कंचना के निकट स्थित भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी चंद्रवीर सिंह के ईट प्लांट में सोमवार रात चोरों ने कमरे का जंगला काटकर इनवर्टर और बैटरी चोरी कर ली है। प्रतिष्ठान संचालक ने घटना की सूचना डायल 112 पर देने के बाद थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है। गांव कंचना निवासी भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी चंद्रवीर सिंह का कहना है कि उनका ईंट प्लांट कंचना फाटक से पहले उदयभान-कंचना मार्ग पर स्थित है। सोमवार शाम करीब 7:45 बजे वह प्रतिष्ठान पर लाइट जलाकर घरेलू सामान लेने मुरसान कस्बे में आए थे। रात करीब 8:58 बजे वापस लौटे तो कमरे की लाइटें बंद मिलीं। कमरे को खोलकर देखा तो पीछे की तरफ का जंगला कटा हुआ था और वहां रखे इनवर्टर व बैटरी गायब थे। चंद्रवीर सिंह ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे गांव के मनीष और हम्बीर सिंह को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने अन्य लोगों के साथ मिलकर चोरी हुए सामान और चोरों की तलाश की। घटनास्थल पर कटे हुए जंगले के नीचे एक सब्बल भी पड़ा मिला। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं लगने पर पीड़ित ने मुरसान थाने पहुंचकर शिकायत देते हुए मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई और चोरी हुआ सामान बरामद करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page