Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 20 अक्टूबर । कस्बे के कुछ मोहल्लों और क्षेत्र के कुछ गांवों में मंगलवार को भी शारदीय नवरात्र की नवमी मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने कन्या-लांगुरों को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया, पूजा-अर्चना की और दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद लिया। कन्या पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने अपने व्रत का पारण किया। नवमी तिथि को लेकर श्रद्धालुओं के बीच अलग-अलग मत देखने को मिले। मंगलवार को नवमी मनाने वाले श्रद्धालुओं का कहना था कि नवमी तिथि दोपहर 12:50 बजे तक रही। इसी आधार पर उन्होंने मंगलवार को कन्या पूजन और भोजन कराने का निर्णय लिया। श्रद्धालुओं ने पंचांग और अपनी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूजा-अर्चना की। पंडित सत्यम गौड़ के अनुसार, हिंदू धर्म में तिथि निर्धारण और पर्व मनाने के लिए पंचांग के नियमों का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि नवमी तिथि सोमवार सुबह 10:51 बजे शुरू हुई और मंगलवार दोपहर 12:50 बजे तक रही। इसके बाद दशमी तिथि प्रारंभ हो गई। नवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने कन्या-लांगुरों को भोजन कराकर दक्षिणा दी और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने व्रत का पारण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page