Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सहपऊ 19 अक्टूबर ।  कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से देसी शराब के 18-18 पाउच बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों के पास से कुल 36 पाउच बरामद हुए हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी के अनुसार, पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान गांव धाधऊ के पास एक युवक थैले में संदिग्ध वस्तु ले जाता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर थैले की तलाशी ली तो उसमें देसी शराब के 18 पाउच मिले। इसी तरह, परसौरा रजवाहे के पास भी पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। उसके पास से भी देसी शराब के 18 पाउच बरामद हुए। पूछताछ में पहले युवक ने अपना नाम पुष्पेन्द्र निवासी धाधऊ और दूसरे ने मनवीर सिंह निवासी परसौरा बताया। पुलिस दोनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page