Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 18 अक्टूबर । कोतवाली क्षेत्र में फर्जी नर्सिंग कालेज के जरिए विद्यार्थियों से लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है।हसायन रोड निजामतपुर स्थित उड़ान ग्रुप आफ एजुकेशन और लौंगश्री देवी लॉ कालेज नगला आल पर फर्जी नर्सिंग कोर्स कराने का आरोप लगा है।पीड़िता छत्तरपुर निवासी ज्योति पत्नी सुशील कुमार ने एसीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर किया।जिसके बाद हाथरस जंक्शन थाने में अभियोग पंजीकृत किया गया।परिवाद के अनुसार वर्ष 2021 में आरोपित उज्ज्वल सेंगर पुत्र मानपाल, मानपाल सिंह पुत्र रूकमपाल सिंह निवासी निजामतपुर और रितेश कुमार पुत्र चंद्रशेखर निवासी मान महौ पीड़िता के घर आए। उन्होंने बताया कि हसायन रोड पर उड़ान ग्रुप आफ एजुकेशन कालेज खोला है, जिसमें एएनएम और डीफार्मा के कोर्स आ गए हैं, स्कीम के तहत प्रवेश दिला देंगे। उज्ज्वल ने खुद को प्राचार्य और रितेश ने वाइस प्रिंसिपल बताया। पीड़िता ने विश्वास कर प्रवेश ले लिया। कालेज में औपचारिकताएं पूरी कराकर हर साल फर्जी परीक्षा कराई गई। पीड़िता के साथ भानुप्रताप,विमल, रामजीत, जितेंद्र, दीपक कोहली सहित दस से बीस विद्यार्थियों को बैठाकर परीक्षा कराई गई।रिजल्ट मांगने पर फर्जी वेबसाइट बनाकर फर्जी रिजल्ट कार्ड और मार्कशीट दे दी गई।पीड़िता को जीएनएम रोल नंबर दिया गया।जब पीड़िता प्राइवेट अस्पताल में नौकरी के लिए गई तो आनलाइन जांच में सभी रजिस्ट्रेशन और अंकतालिका फर्जी निकली।चौदह अगस्त 2026 को दोपहर दो बजे शिकायत करने कालेज गई,तो चौकीदार रामप्रकाश ने शाम को आने को कहा। शाम को भानु प्रताप,पूनम, सुशील के साथ पहुंची तो वहां मानपाल,स्वर्णलता पत्नी मानपाल,प्रेमचंद सिंह,रामप्रकाश और दो से तीन अज्ञात लोग मौजूद थे।धोखाधड़ी की बात कहने पर आरोपितों ने बाद लाठी-डंडे, लोहे की राड और सरिया से हमला कर सुशील, राधे को गंभीर रूप से घायल कर दिया।जान से मारने की धमकी भी दी।पीड़िता का आरोप है कि प्रत्येक विद्यार्थी से एक से डेढ़ लाख रुपये फीस वसूली गई।थाने में रिपोर्ट दर्ज न होने और एसपी को रजिस्टर्ड पत्र भेजने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली।इस संबंध में थाना प्रभारी ललित कुमार शर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर संबधित धाराओं के अन्तर्गत रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page