Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़ 17 अक्टूबर । मंगलायतन विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड कॉमर्स (आईबीएमसी) में फ्रॉम क्लास रूम टू कॉर्पोरेट: अंडरस्टैंडिंग करियर इन बीएफएसआई विषय पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उद्योग विशेषज्ञ जतिन मक्कड़, मैनेजर, अपग्रेड एवं बजाज फिनसर्व ने विद्यार्थियों को बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं एवं बीमा (बीएफएसआई) क्षेत्र में करियर की संभावनाओं, उद्योग की अपेक्षाओं और रोजगार के लिए आवश्यक कौशलों की जानकारी दी। उन्होंने व्यावसायिक दक्षता, प्रभावी संचार, कार्यस्थल पर अनुकूलन क्षमता और निरंतर सीखने के महत्व पर भी प्रकाश डाला। साथ ही, उन्होंने विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान को व्यावहारिक कौशल से जोड़ने और भविष्य की व्यावसायिक चुनौतियों के लिए स्वयं को तैयार करने के लिए प्रेरित किया। संवाद सत्र में विद्यार्थियों ने बीएफएसआई क्षेत्र में करियर के अवसरों, आवश्यक योग्यताओं और उद्योग की अपेक्षाओं से संबंधित अपने प्रश्न भी पूछे, जिनका विशेषज्ञ ने विस्तारपूर्वक उत्तर दिया। कार्यक्रम का आयोजन प्रबंधन एवं मानविकी डीन प्रो. राजीव शर्मा तथा विभागाध्यक्ष प्रो. अनुराग शाक्य के मार्गदर्शन में किया गया। समन्वयक डा. दीपिका बांदिल ने किया। यह सत्र विद्यार्थियों के लिए उद्योग जगत की कार्यप्रणाली को समझने और अपने करियर संबंधी दृष्टिकोण को व्यापक बनाने में उपयोगी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page