Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 17 अक्टूबर । भरतपुर रियासत के महान एवं पराक्रमी जाट शासक महाराजा सूरजमल की भव्य शोभायात्रा कस्बे में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। अद्भुत कूटनीति, दूरदर्शिता और वीरता के कारण ‘जाटों का प्लेटो’ कहे जाने वाले महाराजा सूरजमल के सम्मान में आयोजित शोभायात्रा में जाट समाज के सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान महाराजा सूरजमल के जयकारों से नगर के प्रमुख मार्ग और बाजार गूंज उठे शोभायात्रा का शुभारंभ राया मार्ग स्थित बालाजी गेस्ट हाउस से हुआ। इससे पहले गेस्ट हाउस परिसर में मंचीय कार्यक्रम आयोजित को किया गया। इसमें समाज के प्रमुख लोगों ने महाराजा सूरजमल के अदम्य साहस, वीरता, कुशल नेतृत्व और ऐतिहासिक योगदान को याद किया। इसके बाद भव्य शोभायात्रा रवाना हुई। शोभायात्रा में भगवान श्री गणेश, दुर्गा माता, शेरावाली मां, महाराजा सूरजमल के स्वरूप और उनके जीवन से जुड़ी आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। विभिन्न देवी-देवताओं की सजीव झांकियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। शोभायात्रा में शामिल युवा पूरे उत्साह के साथ महाराजा सूरजमल के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। बालाजी गेस्ट हाउस से प्रारंभ हुई शोभायात्रा मथुरा-राया चौराहा स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थल से होते हुए रोडवेज बस स्टैंड पहुंची। यहां से जवाहर बाजार, चौक बाजार, कृष्णा टॉकीज और आगरा गेट क्षेत्र से गुजरते हुए बाईपास मार्ग के रास्ते फौजी गार्डन पहुंची। यहां शोभायात्रा सभा में परिवर्तित हो गई। शोभायात्रा में पूर्व विधायक प्रताप चौधरी, पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, जगवेंद्र प्रधान, अंतर्राष्ट्रीय धावक मोहन सिंह आर्य, महेंद्र सिंह आचार्य, चंद्रेश चौधरी, प्रीति चौधरी, साकेत ठेनुआ, पिंकू मधुर, अरुण चौधरी, रोहित भरंगर, हरि चौधरी, तरुण चारग, रवि चौधरी और जितेंद्र चारग सहित समाज के अनेक प्रमुख लोग मौजूद रहे। आयोजन के दौरान जाट समाज के युवाओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। शोभायात्रा के माध्यम से महाराजा सूरजमल के शौर्य, स्वाभिमान और गौरवशाली इतिहास का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page