हाथरस 16 अक्टूबर । विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर 15 अक्टूबर को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लेबर कॉलोनी, हाथरस में विद्यार्थियों को स्वच्छता और हाथों की नियमित सफाई के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को साफ-सफाई की आदतें अपनाने और बीमारियों से बचाव के लिए नियमित रूप से हाथ धोने का महत्व समझाया गया।विद्यार्थियों को बताया गया कि भोजन करने से पहले, शौचालय का उपयोग करने के बाद तथा गंदगी के संपर्क में आने पर साबुन और स्वच्छ पानी से अच्छी तरह हाथ धोना बेहद जरूरी है। हाथ धोने की सही विधि अपनाकर कई संक्रामक बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। साथ ही, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखकर स्वयं के साथ-साथ परिवार को भी स्वस्थ रखा जा सकता है। नगर पालिका परिषद, हाथरस की ओर से जारी स्वच्छता जागरूकता संदेश के अनुरूप विद्यार्थियों को अपने घर, विद्यालय और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई बनाए रखने तथा अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।









