Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 अक्टूबर । क्षेत्र के गांव अंडौली में खेत की पैमाइश के दौरान लगाए गए खंभों को उखाड़कर फेंकने का मामला सामने आया है। गांव निवासी कंचन देवी ने सात लोगों पर लाइसेंसी रायफल के बल पर खंभे उखाड़ने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। मामले में पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पीड़िता के अनुसार, मौजा अंडौली में खेत की पैमाइश एसडीएम सिकंदराराऊ के आदेश पर 12 सितंबर को राजस्व निरीक्षक हसायन द्वारा कराई गई थी। पैमाइश के बाद राजस्व विभाग की ओर से मौके पर खंभे भी गड़वाए गए थे। आरोप है कि गांव के ही जगदीश, कुशलपाल, कृष्ण कुमार, भीष्मपाल, योगेंद्र, सुभाष और देवकांत ने लाइसेंसी रायफल के बल पर पैमाइश के दौरान लगाए गए खंभों को उखाड़कर फेंक दिया। बताया गया है कि राजस्व निरीक्षक ने इस संबंध में अपनी आख्या एसडीएम को सौंपी थी। इसके बाद एसडीएम ने थाना अध्यक्ष को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कंचन देवी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page