सादाबाद 14 अक्टूबर । स्थानीय इंटर कॉलेज में आज आयोजित प्रार्थना सभा में अक्टूबर माह में प्रस्तावित विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।इस मौके पर विद्यालय के संचारी रोग प्रभारी धर्मवीर सिंह ने विद्यार्थियों को दिमागी बुखार, अन्य वेक्टर जनित रोगों, जल जनित बीमारियों एवं दस्त रोग के कारणों, लक्षणों, बचाव और उपचार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अपनाकर, शुद्ध पेयजल का उपयोग करके, भोजन से पहले एवं शौच के बाद साबुन से हाथ धोकर तथा घरों के आसपास पानी जमा न होने देकर अनेक संचारी रोगों से बचा जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को मच्छरों से बचाव के लिए पूरी बांह के कपड़े पहनने, आसपास साफ-सफाई रखने तथा बुखार या अन्य गंभीर लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थी स्वयं जागरूक बनें और अपने परिवार एवं समाज के लोगों को भी संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करें, ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके। प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए स्वच्छता एवं जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। विद्यार्थियों को स्वयं स्वच्छता के नियमों का पालन करने के साथ अपने परिवार और समाज को भी जागरूक करना चाहिए, ताकि इन रोगों के प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा संचारी रोगों की रोकथाम में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना रहा। इस अवसर कु. शिखा शर्मा, प्रदीप कुमार, कपिल गुप्ता, बृजेश कुमार, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद शादाब, राम कैलाश प्रजापति, संजय पाल सिंह, मेवाराम, राजेश कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
मुरसान : सड़क हादसे में घायल दंपति की 5 महीने बाद रिपोर्ट दर्ज
October 14, 2026
मथुरा रोड पर रोडवेज बस और मैक्स लोडर की आमने-सामने भिड़ंत, छह घायल
October 14, 2026
Related Posts
Recent Posts
मुरसान : सड़क हादसे में घायल दंपति
October 14, 2026
मथुरा रोड पर रोडवेज बस और मैक्स
October 14, 2026
जिला अस्पताल में कई दिनों से अल्ट्रासाउंड
October 14, 2026
पैमाइश के दौरान लगाए गए खंभे उखाड़ने
October 14, 2026
13 वर्षीय किशोरी लापता, अलग-अलग नंबरों से
October 14, 2026
रोडवेज बस में जहरखुरानी कर एक लाख
October 14, 2026
हाथरस जिला अस्पताल में शव वाहन नहीं
October 14, 2026
Weather
Hathras
10:31 pm,
Oct 14, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap




