
प्रयागराज 14 अक्टूबर। यूपी बोर्ड ने सोमवार शाम हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का टाइमटेबल घोषित कर दिया। परीक्षाएं 5 फरवरी 2027 से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 तक चलेंगी। इसके बाद बाद यूपी में विधानसभा चुनाव होंगे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने बताया, 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं एक साथ होंगी और 2 पालियों में कराई जाएंगी। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। 5 फरवरी को पहली पाली में 10वीं-12वीं की हिंदी की परीक्षा होगी। वहीं 24 फरवरी को आखिरी दिन संस्कृत और कृषि विषय का पेपर होगा। इस बार बोर्ड परीक्षाएं 20 दिनों के भीतर करा ली जाएंगी। इसके तहत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं निर्धारित अवधि में 15 दिन में कराई जाएंगी। 10वीं और 12वीं के कुल 52,04,713 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। पिछले साल यह संख्या 53,37,432 थी। यानी इस बार 1,32,719 परीक्षार्थी कम हुए हैं।
यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 5 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। टाइम-टेबल upmsp.edu.in पर उपलब्ध है।









